Wednesday, October 21st, 2026

चुनावी तैयारी को लेकर BJP की आज अहम बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

नई दिल्ली
जगत प्रकाश नड्डा ने आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक  सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगी। बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा की चुनावी तैयारी पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे और बैठक को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के दौरान ये राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक होगी, जिसमें बीजेपी के लगभग सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
 

इस बैठक से एक दिन पहले शनिवार (20 फरवरी) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में अरुण सिंह, भूपेन्द्र यादव, तरुण चुघ, दिलीप सैकिया, सीटी रवि, दुष्यंत गौतम और दग्गुबाती पुरंदरेश्वरी सहित कई भाजपा नेताओं ने दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में बैठक में भाग लिया।

  

 

#अहम बैठक

Source : Agency

पाठको की राय